Thoughts Expressed By Sameer Bhatia On Buddha Purnima.
(Poetic reflections, artistic expressions, and soulful connections) "Towards Enlightenment" असत्य को सत्य से परास्त किया जाए थोड़ा पढ़ा, थोड़ा जाना, अभी और बहुत कुछ जानना है गौतमबुद्ध के जीवन आदर्शों से हमें बहुत कुछ सीखना है इस ज़िन्दगी की कश्मकश से अगर हमें बाहर निकलना है गौतमबुद्ध के जीवन आदर्शों से हमें बहुत कुछ सीखना है काम क्रोध, असत्य, अहिंसा से बस नाश ही नाश होता है इंसान जो कुछ भी करता है उसके साथ बस वही होता है ज़िन्दगी की तप्ति उलझनों में भी अगर हमें शांत रहना है गौतमबुद्ध के जीवन आदर्शों से हमें बहुत कुछ सीखना है जब चारों तरफ क्रोध, पाप और अत्याचार हो मानवता और शांति से ही इसका समाधान हो घृणा की कोई जगह न हो, दिल में क्षमा और प्रेम ही रखना है गौतमबुद्ध के जीवन आदर्शों से हमें बहुत कुछ सीखना है बुराई को भलाई से समाप्त किया जाए क्यों ना ऐसी बुद्धि को प्राप्त किया जाए सत्य अहिंसा ही हमारे जीवन मूल्य हों असत्य को हर तरह से परास्त किया जाए अटल वृक्षों को जड़ से कोई गिरा नहीं सकता हमारे ख्वाबों की ताबीर को कोई हिला नहीं सकत...